Home Breaking News अखिलेश यादव को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष पासी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष पासी

Share
Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता और दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता दलवाई। सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। सुभाष पासी की पत्नी रीना पासवान समाजवादी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही महिला सभा की सचिव बनाया था।

भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सुभाष पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी में मुझे वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मेरे आने से गाजीपुर के आसपास की सात से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में फिर से अखिलेश यादव पर हमला किया। उन्होंने कहा कि

सपा के मुखिया कभी कभी ऐसी बात बोल देते हैं जिससे देश के स्वतंत्रता संग्रामी की आत्मा भी झकझोर जाती है। वह महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का काम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान और योगदान दिया था। वह ऐसे महान आत्माओं का देश का विभाजन करने वाले जिन्ना से तुलना करते हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा की यह स्थित हो गई थी की मंदिर जाने और टीका लगाने में डरते थे। सोनिया गांधी राम के नाम से इन्कार करती थीं। राम सेतु को मामने से भी इन्कार करते थे। उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव देश की पहचान को खत्म करना चाहते हैं और वो भारत माता का अपमान करने वालों को अपने पास रखते हैं।

See also  नौहिालों की सेहत से खिलवाड़,निदेशालय ने भेजे सड़े अंडे

गाजीपुर जिले के सैदपुर से लगातार दो बार विधायक सुभाष पासी के भाजपा में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। पार्टी की तरफ ट्वीट कर कहा गया कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इस कारण उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाला जाता है। सुभाष पासी के भाजपा में शामिल होने से गाजीपुर में सपा का बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सुभाष ने 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था। उस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी। सुभाष पासी मूल रूप से मालवीय नगर, नगर पंचायत सैदपुर, के रहने वाले हैं उनकी पत्नी रीना पासी जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...