Home Breaking News आग लगी Fatima Sana Shaikh के घर में, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड…
Breaking Newsसिनेमा

आग लगी Fatima Sana Shaikh के घर में, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड…

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। फातिमा के मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस घटान से वह इनती घबरा गईं के उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को इस फोन कर इस बात की सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया। अपने घर में हुई इस घटना के बारे में फैंस को जानकारी खुद फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया कहा है।  

फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फायर बिग्रेड के गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए इस घटाना की जानकारी दी है। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर स्थिति को संभाल लिया। थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट।’

फातिमा सना शेख का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वहीं उनके फेंस इस खबर को सुनकर काफी हैरान हैं। फैंस लगातार एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट कर न सिर्फ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं बल्कि चिंता भी जाहिर कर रहे हैं।

फातिमा सना शेख के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद उनकी शानदार फिल्म  सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इस मूवी में वह एक्टर मनोज बाजपेयी और पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म का निर्देशन  तेरे बिन लादेन फेम डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने किया है।

See also  महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख, न्यायिक जांच का भी सीएम योगी का आदेश

आपको बता दें फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था। फातिमा ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म चाची 420  और वन टु का 4  में काम किया था। इसके बाद वह साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल में लीड में नजर आईं थीं। मूवी में वह आमिर खान की बेटी के रोल में दिखीं थीं। वहीं आमिर के साथ वह एक बार फिर फातिमा ने फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में भी काम किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...