Home Breaking News आज सेल के लिए होगा उपलब्ध अर्फोडेबल प्राइस वाला Realme Smart TV….
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

आज सेल के लिए होगा उपलब्ध अर्फोडेबल प्राइस वाला Realme Smart TV….

Share
Share

नई दिल्ली। आज भारतीय बाजार में Realme के कई स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं और इनमें Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Realme Narzo 10 हैं। इतना ही नहीं अगर आप कंपनी के स्मार्ट टीवी की सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि Realme Smart TV को भी आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं Realme Smart TV की कीमत से लेकर फीचर तक सब-कुछ।

Realme Smart TV की कीमत और उपलब्धता

Realme Smart TV को भारत में वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 32 इंच मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है और यह कंपनी का अर्फोडेबल प्राइस वाला मॉडल है। वहीं अगर आप 43 इंच वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए 21,999 रुपये खर्च करने होंगे। यह टीवी फ्लैश सेल के लिए जरिए उपलब्ध है जो कि आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme Smart TV के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Smart TV के 32 इंच मॉडल का स्क्रीन रेजोल्यूशन 768×1,366 पिक्सल है, जबकि 42 इंच मॉडल 1,080×1,920 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आता है। दोनों मॉडल्स में साइज को छोड़कर बाकी सभी फीचर्स एक समान हैं। Realme Smart TV को Android TV 9 Pie ओएस पर पेश किया गया है और यूजर्स इसमें Google Play store को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी MediaTek MSD6683 प्रोसेसर पर काम करता है।

इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा यह टीवी HDR10, Dolby Audio और Bluetooth v5.0 सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट के साथ ही AV, LAN और ANT पोर्ट भी दिए गए हैं। इसके अलावा ​टीवी में 24W साउंड आउटपुट के साथ चार स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं।

See also  रिश्वत की मोटी रकम देकर चीन ने नेपाल के पीएम को अपने जाल में फंसाया, ओली की संपत्ति में भारी वृद्धि
Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...