Home Breaking News इटावा से लापता हुई मुंबई में मिली लड़कियां
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

इटावा से लापता हुई मुंबई में मिली लड़कियां

Share
Share

इटावा । इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के इटावा से लापता हुई चार लड़कियों का मुंबई में होने का पता लगा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, “सोमवार सुबह ये लड़कियां स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थीं और तब से ये गायब हैं। इनकी उम्र 13 से 18 साल के बीच में है। इनके परिवारों ने पुलिस ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुंबई में इनके लड़कियों के होने का पता लगा है और इटावा में इन लड़कियों को वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।”

इन चार लड़कियों में तीन आपस में बहनें हैं।

सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने कहा, “लड़कियों ने बताया है कि घर के किसी मसले पर इनकी अपने माता-पिता संग अनबन हो गई थी, जिसके बाद इन्होंने अपना घर छोड़ा था।”

उन्होंने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के चलते पुलिस किसी तरह से मुंबई में इन लड़कियों के लोकेशन का पता लगाने में कामयाब हुई है। इटावा वापस लाए जाने से पहले इन लड़कियों से पूछताछ की जाएगी।

See also  विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑप्रेशन चयन शिविर लगाया गया
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...