नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में रविवार को दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जो भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतियोगिता से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। भारतवर्ष में विभिन्न खेलों के माध्यम से नौजवान आगे बढ़ते हैं। कबड्डी जैसे खेल में जहां एक और दो टीमें परस्पर प्रतिद्वंद्वी होती हैं, वहीं दूसरी ओर टीम भावना को भी बल मिलता हैं। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सदैव खिलाडिय़ों को विजय के मार्ग पर प्रशस्त करती हैं। इस दौरान संजय गुर्जर, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, जितेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, धीरज सिंह, सूरत सिंह, अनिल कुमार और जय सिंह समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।