Home Breaking News करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चलाया गांव चलो सदस्यता अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चलाया गांव चलो सदस्यता अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

Share
Share

दनकौर: दनकौर क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मास्टर अलाउद्दीन सैफी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष रवि भाटी जी के नेतृत्व में व संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने किया

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के अटटा फतेहपुर गांव में सैकड़ों युवा साथियों को सदस्यता अभियान को लेकर संगठन की विचारधारा से रूबरू कराया व गांव के सभी युवा साथियों ने संगठन के साथ जुड़कर कार्य करने की शपथ ली। प्रेम प्रधान ने बताया कि गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर गांव के युवा साथियों से विस्तृत चर्चा की व गांव के विकास के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन आगे आकर गांव की समस्याओं को संबंधित अधिकारी के सम्मुख रखेगा। उन्होंने बताया कि गांव के सभी युवा साथियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लडेगे।

इस दौरान-मास्टर अलाउद्दीन सैफी वाजिब, साहिद अली, वाहिद खान, सफीक सैफी, सलीम , नाजिफ खान, सराफत अली, लियाकत, इमामुद्दीन सैफी, शाहरूख , आदि लोग मौजूद रहे।

See also  नहीं रहे PM मोदी के चाणक्य कहे जाने वाले 'बिबेक देबरॉय', 69 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानिए उनके बारे में
Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...