Home Breaking News कल होगी भाजपा की पूर्वांचल वर्चुअल जनसंवाद रैली, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

कल होगी भाजपा की पूर्वांचल वर्चुअल जनसंवाद रैली, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर

Share
Share

लखनऊ। मोदी सरकार की वर्षगांठ पर जनसंवाद रैलियों की शृंखला में बुधवार को पूर्वांचल की वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी। फेसबुक, यू-ट्यूब व ट्विटर जैसे डिजिटल माध्यमों से प्रसारित होने वाली इस दूसरी रैली में केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र पांडेय व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह दिल्ली से शामिल होंगे। वहीं प्रदेश मुख्यालय से स्वतंत्र देव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य रैली को संबोधित करेंगे।

पश्चिमांचल में गत 21 जून को संपन्न हुई पहली वर्चुअल रैली की सफलता से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता दूसरी रैली को कामयाब बनाने में जुटे है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों से वार्ता कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने दूसरी रैली भी कामयाब होने का दावा किया।

पश्चिमांचल रैली में 35 लाख से अधिक लोग जुड़े : 21 जून को पश्चिमांचल की पहली वर्चुअल जनसंवाद रैली में 35 लाख से अधिक लोगों के जुड़ने का दावा किया जा रहा है। सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि अब तक रैलियों में चार-पांच लाख की भीड़ को अभूतपूर्व कहा जाता था, जबकि पहली जनसंवाद रैली में 35 लाख से अधिक वे लोग जुड़े थे, जिन्होंने पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया। इसके अलावा अन्य लोग भी अपने स्तर से सीधे जुड़े थे। दुबे के मुताबिक फेसबुक लाइव से 33 लाख 84 हजार 400, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 64 हजार 638, ट्विटर के माध्यम से 39 हजार तथा यू-ट्यूब के जरिए 45 हजार लोगों से संवाद हुआ।

See also  उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए सीएम धामी सख्त, कहा- 'जरूरत हुई तो लाएंगे कड़ा कानून'

गोरखपुर व काशी क्षेत्र के लोग होंगे शामिल : पूर्वांचल की बुधवार को होने वाली वर्चुअल रैली में गोरखपुर व काशी क्षेत्र को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ से सौ लोगों को रैली से जुडऩे के लिए कहा गया है। सभी जिलों में आम लोगों तक रैली को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं को भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...