Home Breaking News कृष्ण जन्मभूमि को आब-ए-जमजम से धोने वाली थीं कांग्रेस नेत्री शबाना, पुलिस पीछे पड़ी तो हुईं भाजपाई
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

कृष्ण जन्मभूमि को आब-ए-जमजम से धोने वाली थीं कांग्रेस नेत्री शबाना, पुलिस पीछे पड़ी तो हुईं भाजपाई

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे दल के नेताओं को साथ मिला रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगरा की उन कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल को भी पार्टी में शामिल कर लिया है, जिन्होंने पिछले दिनों मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर जाकर कान्हा को आब-ए-जमजम पिलाने की धमकी हिंदूवादी संगठनों और सरकार को दी थी। उनके सहित विभिन्न दलों के कई नेताओं को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

हिंदूवादी संगठनों ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि छह दिसंबर यानी सोमवार को वह कृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित मस्जिद में जाकर कान्हा का जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन ने सतर्कता बरती, जिसके बाद यह कार्यक्रम संगठनों ने स्थगित कर दिया था। वहीं, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल ने आगरा में बयान दिया कि यदि सरकार ने हिंदूवादी संगठनों को नहीं रोका और उन्होंने मस्जिद में जाकर जलाभिषेक किया तो वह जन्मस्थान पर जाकर कान्हा को आब-ए-जमजम पिलाएंगी। यह वायरल वीडियो काफी सुर्खियों में रहा था। उनकी धमकी सोमवार के लिए ही थी और इसी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया।

शबाना खंडेलवाल के अलावा देवबंद से सपा प्रत्याशी रहीं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किरन जाटव, हिंदी साहित्य अकादमी के सौरभ जैन सुमन, सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी मनोज झा, भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की राष्ट्रीय सचिव मनीषा सिंह, सीतापुर से ब्लाक प्रमुख राम बक्श यादव, मिथिला मंच लखनऊ के अध्यक्ष जितेंद्र झा, बसपा से फेफना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिराम सिंह दारा, रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता रामदास बहेलिया, बलिया से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और सदस्य दयाशंकर सिंह भी उपस्थित थे।

See also  परिचित पर ही लगाया 30 लाख हड़पने का आरोप, जानिए पूरा मामला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद के साथ हम लोग पुनः भाजपा की विजय यात्रा व विकास यात्रा को लेकर 2022 के चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व की तरह एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने जा रही है। एक ईमानदार और परिश्रम की पराकाष्ठा पार करने वाले पीएम मोदी का नेतृत्व है जो गरीबों के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। चाहे आवास योजना हो चाहे मुफ्त गैस वितरण कर गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्त कराना हो या किसान सम्मान निधि हो सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के निचले तबके तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकासवाद के नाम पर जनता से आशीर्वाद मांग रही है, हमारा संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचना है। वहीं सपा को जनता का वोट सिर्फ सत्ता में आकर माफिया को संरक्षण, गरीब जनता के हक को मार कर अपने व अपने परिवार के लिए आलीशान महल खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि सपा की गुंडई का नमूना अभी हाल ही में प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे उनके विधायक ने चंदौली में डिप्टी एसपी के साथ हाथापाई की, सपा की इस गुंडई को जनता 2017 में नकार चुकी है और एक बार फिर 2022 विधानसभा चुनाव में नकारने का संकल्प ले चुकी है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...