Home Breaking News गन्ने का रस इतना फायदा दे सकता है, यह आपने सोचा भी नहीं होगा
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

गन्ने का रस इतना फायदा दे सकता है, यह आपने सोचा भी नहीं होगा

Share
Share

नई दिल्ली। आयुर्वेद में गन्ने को औषधि माना जाता है इसमें कई चमत्कारी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से गर्मी के दिनों में शरीर ठंडा और सर्दी के दिनों में गर्म रहता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। खासकर कोरोना काल में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना अनिवार्य है। इसके लिए गन्ने का रस परफेक्ट ड्रिंक है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा मधुमेह और मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। आइए, सेहत के लिए दवा समान गन्ने के रस के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं-

डायबिटीज में फायदेमंद

गन्ना शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें नेचुरल मिठास होती है। इससे मधुमेह के रोगियों को शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, मधुमेह के मरीजों को अत्यधिक मात्रा में गन्ने का रस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीक के मधुमेह डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके बाद गन्ने के रस का सेवन करें।

लीवर के लिए वरदान

डॉक्टर्स हमेशा पीलिया के मरीज को गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। लीवर के लिए गन्ने का रस वरदान साबित होता है। इससे लीवर के कार्य में सुधार होता है। साथ ही लीवर से संबंधित बीमारियों के प्रभाव को कम करता है।

इम्यून सिस्टम करता है मजबूत

वर्तमान समय में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टर्स कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं। साथ ही गन्ने के रस के सेवन से बरसात के दिनों में होने वाले संक्रमण रोगों से भी बच सकते हैं।

See also  पथरी के युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

वजन करता है नियंत्रित

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गन्ने के रस में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से क्रेविंग यानी बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। गन्ने का रस पीने से देर तक पेट भरा रहता है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी गेन नहीं होती है। साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...