Home Breaking News घने कोहरे के चलते 17 ट्रेनें देरी से चल रहीं, कड़ाके की ठंड से दिल्ली कांप रही, अपने राज्य का मौसम जानें
Breaking Newsदिल्लीराज्‍यराष्ट्रीय

घने कोहरे के चलते 17 ट्रेनें देरी से चल रहीं, कड़ाके की ठंड से दिल्ली कांप रही, अपने राज्य का मौसम जानें

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। प्रत्येक दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। घने कोहरे  के चलते लगातार विजिबिलटी कम दर्ज की जा रही है। इसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। आज भी घने कोहरे की वजह से कम विजिबलिटी देश में दर्ज हुई है।  17 ट्रेनें कोहरे और अन्य कारणों से 28 जनवरी(आज) देरी से चल रही हैं। इस बीच देश के कई राज्यो में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। इसमें झारखंड भी शामिल है। उधर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। ज्यादातर राज्यों में सामान्य तापमान भी कम दर्ज किया जा रहा है।

उत्तराखंड में आरंजे अलर्ट जारी (Uttarakhand Weather Updates) 

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों में शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं पाला पड़ने से सड़कें फिसलनभरी हो सकती हैं।

झारखंड मेंबारिश की भविष्यवाणी (Jharkhand Weather Update)

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 28 जनवरी व 29 को मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक,राज्य के मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में 28 को आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की आशंका है।

अभी यूपीवासियों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत (UP Weather News) 

यूपीवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में बारिश की भी आशंका है।

See also  28 को आधे घंटे बंद रहेगा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, काटना होगा 10 किलमीटर का अतिरिक्त चक्कर
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...