Home Breaking News टोक्यो ओलंपिक में भारत का चौथा पदक पक्का, रवि दहिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को हराया
Breaking Newsखेलराष्ट्रीय

टोक्यो ओलंपिक में भारत का चौथा पदक पक्का, रवि दहिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को हराया

Share
Share

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 13वां दिन है। भारतीय पहलवान रवि दहिया 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के सनायेव नूरिस्लाम को हरा फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में भारत का चौथा पदक पक्का हो गया है। इस साल पदक जीतने वाले दहिया पहले पुरुष भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं सुशील कुमार के बाद कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले दहिया दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

वहीं भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। ओलंपिक में पदार्पण कर रही विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना के खिलाफ बुसेनाज ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और सर्वसम्मति से 5-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

इससे पहले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता के ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में सुबह-सुबह अपने पहले ही प्रयास में 83.50 मीटर का स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

See also  छलका व्हाट्सएप का दर्द
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: चरमपंथियों ने पर्यटकों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद...