Home Breaking News थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनसे ये सामान हुआ बरामद
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनसे ये सामान हुआ बरामद

Share
Share

सुशील त्यागी

थाना रबूपुरा पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से दो प्लास्टिक की कैन जिसमें लगभग 30 ली0 कच्ची शराब व दूसरी में 20 ली0 अपमिश्रित शराब, प्लास्टिक की पोलीथिन में 05 किलो यूरिया खाद, करीब 10 किलो गुड, 100 ग्राम नौसादर आदि बरामद।

दिनांक 22.06.2021 को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाते हुये अभियुक्तों 1.मक्कन पुत्र दलीप निवासी ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर 2. सुन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर को ग्राम तकीपुर के जंगल से अवैध शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूर्व में भी अवैध शराब बनाने वालो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान अभियुक्त मक्कन उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर साथियों के साथ हमला किया गया था।

अभियुक्तों का विवरणः

1. मक्खन पुत्र दलीप उम्र करीब 46 वर्ष नि0 ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर।
2. सुन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर।

मौके से फरार अभियुक्तों का विवरण-

1. अमरीक पुत्र दलीप
2. जगदीश पुत्र बचन सिंह
3. मंगल सिंह पुत्र सिघाडा सिंह
4. गुरमीत पुत्र अवतार सिंह
5.दलवीर पुत्र भोला सिंह समस्त निवासीगण ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1. मु0अ0स0 175/2021 धारा 272 भादवि व धारा 60, 62 आबकारी अधि0 थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0स0 7/21 धारा 147, 148, 149, 332, 336, 353, 324 भादवि थाना रबूपुरा है

बरामदगी का विवरणः-

1. दो पतीली एल्युमिनियम,
2. एक ड्रम प्लास्टिक खाली
3. दो प्लास्टिक की कैन जिसमें एक में लगभग 30 ली0 कच्ची शराब व दूसरी में 20 ली0 अपमिश्रित शराब,
4. 05 किलो यूरिया खाद प्लास्टिक की पन्नी में, करीब 10 किलो गुड, 100 ग्राम नौसादर एक प्लास्टिक की पन्नी में, एक सेक्शन पाईप, नलकी व शराब खाम की कशीदगी के उपकरण।

See also  दूर होंगी व्याधियां काल भैरव अष्टमी पूजन से , स्वान को खिलाएं पुआ दूर होंगे सभी दुख
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...