Home Breaking News नाली के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडें, पाँच घायल
Breaking Newsबिहारराज्‍य

नाली के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडें, पाँच घायल

Share
Share

रिंकू लोधी की खबर

औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जोठ में नाले के विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों से घायलों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

गांव जोठ में रविवार दोपहर नाली के निर्माण को लेकर जिले सिंह और सुशील पक्ष के बीच गाली गालोंच,कहासुनी हो गयी थी। इसी गाली गलोंच को चलते हुए दोनों पक्षों के लोग मौंके पर एकत्रित हो गये। इसके बाद मामला बढ़ता चला गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो युवक घायल हो गये। इस दौरान ही किसी ग्रामीण ने 112 नं0 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। विवाद की सूचना पर पुलिस मौंके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया है। इसके बाद एक पक्ष से सुशील कुमार ने 6 आरोपितों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से जिले सिंह ने 8 आरिपतों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 14 आरिपतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

See also  जेवर में नामकरण के दौरान ‘हर्ष फायरिंग’ में एक व्यक्ति की मौत
Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ध्यान से पढ़ लें ये सारे नए अपडेट

 प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम जारी किए जाने के...