नोएडा। बरौला गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राज मिस्त्री को करंट लग गया। लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरौला गांव में एक व्यक्ति के घर में प्लास्टर का काम चल रहा है। मकान में बरौला निवासी राजमिस्त्री अरविंद प्लास्टर का काम कर रहा था। इसी दौरान अरविंद को बिजली का करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।