नोएडा। सड़क हादसों में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रेटर नोएडा निवासी 46 वर्षीय विजेंदर सिंह दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी थे। वह सोमवार को बाइक से दिल्ली जा रहे थे। फेज-2 में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजेंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोरना गांव के सामने गांव निवासी 51 वर्षीय रघुवीर सोमवार रात सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बस चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।