Home Breaking News नोएडा डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या हुई साढ़े तीन हजार
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

नोएडा डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या हुई साढ़े तीन हजार

Share
Share

नोएडा। नोएडा डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। तीन दिन में बसों में यात्रियों की संख्या साढ़े तीन हजार तक बढ़ी है। हालांकि, बीते साल लॉकडाउन से पहले की तुलना में बसों में यात्रियों की संख्या अभी भी कम है।

नोएडा डिपो से 167 बस विभिन्न रूट पर चल रही हैं। इनमें एटा, कासगंज, बंदायू, नजीबाबाद, कालागढ़, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर, देहरादून और कोटद्वार समेत अन्य शहर शामिल हैं।

अभी आगरा, बरेली, एटा, कासगंज, अलीगढ़ और मथुरा के लिए यात्रियों की संख्या अधिक है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाकिम सिंह ने कहा कि बसों में धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 9 जुलाई को 21 हजार 10 यात्रियों ने डिपो की बसों में सफर किया था। वहीं, 10 जुलाई को यह संख्या 22 हजार 568 हो गई। 11 जुलाई को 24 हजार 391 यात्रियों ने बसों में सफर किया था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बसों में छोटी दूरी के यात्री ज्यादा सफर कर रहे हैं। इस वजह से राजस्व की प्राप्ति लक्ष्य से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि बीते साल लॉकडाउन से पहले बसों में रोजाना औसतन 32 से 35 हजार यात्री सफर करते थे। त्योहारों में यह संख्या 45 हजार तक पहुंच जाती थी, ऐसे में अतिरिक्त बसें चलानी पड़ती थीं।

See also  श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...