Home Breaking News नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को किया घायल एक बदमाश मोके से फरार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेश

नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को किया घायल एक बदमाश मोके से फरार

Share
Share

पुलिस के साथ एकाउंटर दस हजार का इनामी लूट हत्या का आरोपी बदमाश घायल, एक फरार

 पुलिस और बदमाशों के बीच आज शाम  हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस बदमाश की तलाश के लिए कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश सतेंद्र बीते 14 जनवरी को सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में लूटकर गार्ड की हत्या का आरोप में दस हज़ार का इनामी भी है। धायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने एक अपाची मोटरसाइकिल व एक तमंचा बरामद किया है।   

 

नोएडा के जिला अस्पताल में घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराते पुलिसकर्मीयों ने इस 10 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस ने गढ़ी चौखंडी गांव से आगे टीपी नगर पुलिस चौकी के पास एंकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को कुछ इंपुट्स मिले थे, कि कुछ बदमाश बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। पुलिस शाम की रूटीन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर वो दोनों भागने लगे। पुलिस ने थाना फेज दो और सेक्टर-58 की पुलिस के अलावा बिसरख थाने की पुलिस को घेराबंदी के लिए लगाया। पुलिस ने उनका पीछा किया। गढ़ी चौखंडी गांव से आगे टीपी नगर पुलिस चौकी के पास आखिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को पीछे देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों की फायरिंग का जवाब देना शुरू किया। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से जख्मी हो गया। घायल बदमाश का नाम सत्येंद्र बताया गया है। उसे सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

See also  मस्जिद में तिरंगा फहराना, राष्ट्रगान गाना हराम: UP अल्पसंख्यक आयोग प्रमुख को मिल रही हैं अल्लाह के नाम पर धमकियाँ

पुलिस अधिकारिओं की माने तो सत्येंद्र सिंह पेशे से गार्ड है, और सेक्टर-63 के ए-150 स्थित कंपनी में गार्ड की हत्या कर डकैती लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में वह वांछित चल रहा था। उसी दौरान उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वही आज मुखबिर की सुचना पर इन बदमाशों का पीछाकर पकड़ने की कोशिश की तो इन्होने पुलिस पर फाईरिंग करना शुरू करा दिया जबाबी फायरिंग में इनामी बदमाश सतेंद्र गोली लगने से घायल हो साथ ही इसका एक साथी मौका देखा फरार हो गया। पुलिस ने घायल सतेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कुल तीन राउन्ड फायरिंग हुई हैं और साथ अभी बदमाश सतेंद्र से पूंछतांछ कर फरार अभियुक्त के बारे में जानकारी जुताई जाएगी। 

डॉक्टर ने बताया कि पुलिस एक सतेंद्र नाम के व्यक्ति को लाइ थी जिसके पैर में गोली लगी हुई थी डॉक्टरों द्वारा एक्सरा कर व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। और सतेंद्र की हालत नार्मल बानी हुई है।    

New Registered Domain List

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...