Home Breaking News पहाड़ों पर बर्फबारी-राजस्थान में भी माइनस में तापमान, दिल्ली समेत इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
Breaking Newsराष्ट्रीय

पहाड़ों पर बर्फबारी-राजस्थान में भी माइनस में तापमान, दिल्ली समेत इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Share
Share

नई दिल्ली। देश में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-यूपी हरियाणा, पंजाब, ओडिशा सहित अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। जम्मू से लेकर राजास्थान तक के कई इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस तक भी पहुंच गया है। लोगों की कंपकंपी छूट गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, ठंड का सितम आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली -एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगातार एक्यूआई का स्तर 250 के पार दर्ज हो रहा है। आज भी राजधानी दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 290 दर्ज किया गया है, जो बेहद ही ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ। सफर इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। यही हाल यूपी-हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों का है। प्रदूषण के चलते लोगों को दमघोंटू वातावरण में सांस लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

वहीं आज के मौसम अपडेट की बात करें तो आज ओडिशा के करीब 12 जगहों पर तापमना 12 डिग्री  दर्ज किया गा है जबकि कई इलाकों में 7 डिग्री तक 7 डिग्री भी पारा पहुंचा। ओडिशा मौसम विभाग की मानें तो यह पारा 4-5 दिनों तक यही दर्ज होगा।

आंध्र प्रदेश में निम्न-स्तर की उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर आने वाले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। साथ ही अगले 5 दिनों के लिए तापमान सामान्य तापमान 2-4 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है।

See also  इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है मुश्किल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...