Home Breaking News प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा ने दिया धरना,,,,,,,,,,,,
Breaking Newsउत्तरप्रदेश

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा ने दिया धरना,,,,,,,,,,,,

Share
Share

ग्रेटर नोएडा:- प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था डीजल पेट्रोल रसोई गैस आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में हो रही बेलगाम वृद्धि, बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध, किसानों की समस्या, बेरोजगारी सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय के सामने धरना दिया और महामहिम राजपाल के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर सपा नेता रामटेक कटारिया के नामजद हत्यारों की दो माह बाद भी  गिरफ्तारी न होने का मुद्दा जोर शोर से उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति एवं तानाशाही के कारण आज आज प्रदेश में  कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और चारों तरफ जंगलराज कायम है। हत्या, लूट, अपहरण,  महिलाओं पर अत्याचार आदि आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आई  हुई है और कहा कि डीजल पेट्रोल रसोई गैस आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में दिनोंदिन वृद्धि की जा रही है जिससे महंगाई बेकाबू हो गई है और आम आदमी को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में बहुत मुश्किल हो रही है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण छोटे उद्योग एवं व्यापार खत्म हो रहे है उन्होंने कहा कि प्रदेश किसान की हालत बदहाल होती जा रही महंगे होते खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है और कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन काल में आज पूरे देश में बालिकाओं और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार  के इशारे पर में सपा नेताओं पर फर्जी मुकद्दमे दर्ज रहे है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सत्ता के दबाब में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे है और पीड़ित परिवार एवं गवाहों को धमकी दे रहे है, लेकिन पुलिस नामजद आरोपियों को हत्या के दो माह के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीरचंद नागर, राजकुमार भाटी, अखिलेश कटियार, अभिषेक यादव, सुनील चौधरी, नरेंद्र नागर, अनिल यादव, सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, इंद्र प्रधान, कृशांत भाटी, इंद्रपाल छौंकर, हाजी ननका, श्यामसिंह भाटी, रविंद्र, प्रवीण भाटी, सुनील बदौली, वीरेंद्र शर्मा, विनोद यादव,जगबीर नंबरदार, सुरेंद्र नागर, समय डाढ़ा, कृष्णा चौहान, शालिनि खारी, कपिल सैफी, जगत, विपिन नागर, मिंटी खारी, देवेंद्र आवाना, विकास यादव, कुंवर नादिर अली, विजेंद्र, विकास भनौता, अकबर खान, राम सिंह चौहान, महेंद्र यादव, ब्रहमपाल कसाना, सीपी सोलंकी, नवाब कुरैशी, विनोद लोहिया, हैप्पी पंडित, सुदेश भाटी, वकील सिद्दीकी, राघवेंद्र दुबे, जयकरण चौधरी, विकास यादव, यूनस अली, चमन नागर, सूरज एडवोकेट, चौधरी हसरूद्दीन, भरत यादव, अमित रौनी, ओमपाल राणा, सत्ते प्रधान, दीनदयाल शर्मा, रेशपाल अवाना, लखन यादव, सतेंद्र नागर,  मुन्ना आलम, मुकेश प्रधान, निरंजन लाल शर्मा, प्रिंस यादव, गौरव, सुशील नागर, उदयवीर प्रधान, मोहित यादव, ओमवीर सेन, मुकेश त्यागी,  टीटू यादव, गजेंद्र भाटी, बॉबी खारी, भूपेंद्र भाटी, रघुराज यादव, इमरान खान, सतीश, शाकिर अली, राहुल यादव, अशोक पतवारी, विक्रम प्रधान, मोनू खारी, चिंटू त्यागी,भगत यादव, नेहा पांडे,  देव यादव, रामवीर यादव, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, सुमित अम्बावता, हरीश दयानतपुर यशपाल सिंह, राजेंद्र प्रधान, नरेंद्र शर्मा, शाहरुख मंडपा, रवि डाढ़ा, सुनील उपरालसी  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  ग्रेटर नॉएडा: अंबेडकर की मूर्ति से तोड़फोड़ पर भड़के लोग
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...