बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर योगेंद्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला श्रीमती रेखा पत्नी कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम जाडौल थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर, जो गर्भवती है जिसको गम्भीर हालत में सोहम हास्पिटल बुलंदशहर में भर्ती किया गया है, को (B -) रक्त की अत्यन्त आवश्यकता है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर योगेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल सोहम अस्पताल पहुँचकर गर्भवती महिला उपरोक्त को रक्तदान कर उसकी जान बचायी। इस सराहनीय कार्य की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर व महिला के परिजनों एवं जनता के लोगों द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर योगेंद्र सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।