Home Breaking News प्रियंका ने आगरा के निजी अस्पताल में मरीजों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

प्रियंका ने आगरा के निजी अस्पताल में मरीजों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा

Share
Share

आगरा। ताजनगरी आगरा में डॉक्टर द्वारा मॉकड्रिल की बात सामने आने के बाद इस मसले पर राजनीति जोरो पर है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आगरा के अस्पताल में ऑक्सीजन संकट को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि क्या सरकार अस्पताल में मॉक ड्रिल की सच्चाई की तह तक जाएगी और इसके पीछे के लोगों को सजा देगी? प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?”

उनकी टिप्पणी आगरा के पारस अस्पताल के प्रबंधन द्वारा कथित जघन्य अपराध का एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई है।

राजनीतिक गलियारों में हंगामे के बाद आगरा जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है और मालिकों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अस्पताल का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

26 अप्रैल को मौत का आधिकारिक आंकड़ा केवल 7 था। रात में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कटौती का आरोप लगाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 22 मौतें हुई।

आगरा के एक निजी अस्पताल द्वारा मॉक ड्रिल के तहत ऑक्सीजन आपूर्ति निलंबन के कारण 22 लोगों की मौत के विवाद के आरोपों की जांच के लिए आगरा जिला प्रशासन द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

See also  आगरा कोविड कंट्रोल सेंटर पर पहुँचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...