Home Breaking News बदलते मौसम में बढ़ जाती है Asthma के मरीजों की मुश्किलें, डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

बदलते मौसम में बढ़ जाती है Asthma के मरीजों की मुश्किलें, डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Share
Share

नई दिल्ली। अस्थमा फेफड़ों से संबंधित बीमारी है। स्थानीय भाषा में इसे दमा कहा जाता है। इस रोग में मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है। विशेषज्ञों की मानें तो अस्थमा में रोगी कोसीने में दबाव और खांसी होती है। ऐसा तब होता है, जब व्यक्ति की श्वसन नलियों में अवरोध पैदा होने लगता है। ये रुकावट एलर्जी (हवा अथवा प्रदूषण) और कफ से आती है। कई रोगियों में ऐसा भी देखा गया है कि श्वसन मार्ग में सूजन हो जाती है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इस स्थिति में मरीज को खानपान और रहन-सहन में विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

सेब का सेवन करें

सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि सेब के सेवन करने से कई रोगों में आराम मिलता है। अस्थमा रोग में भी सेब गुणकारी साबित होता है। इसके सेवन से अस्थमा रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें।

अदरक का सेवन करें

डॉक्टर्स हमेशा सर्दी-खांसी और जुकाम समेत फ्लू में अदरक युक्त काढ़ा और चाय पीने की सलाह देते हैं। अस्थमा रोग में भी अदरक गुणकारी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण रोग में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना अदरक युक्त चाय पिएं। साथ ही काढ़ा का भी सेवन कर सकते हैं।

See also  गुंटूर में तिरंगे से सज गया जिन्ना टावर, जल्द ही फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

ब्रोकली खाएं

ब्रोकली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली एस्ट्रोजन हार्मोन को मेंटेन रखता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम समस्या को दूर करने में सहायता करता है। साथ ही अस्थमा रोग में भी आराम मिलता है। इसके लिए अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...