Home Breaking News बारिश के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कम हुआ वायु प्रदूषण
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

बारिश के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कम हुआ वायु प्रदूषण

Share
Share

नोएडा। बारिश के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा सुधरी है। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 142 और ग्रेटर नोएडा का 149 दर्ज किया गया। गुरुवार देर रात शहर के कई स्थानों पर तेज बारिश हुई थी। बारिश से पहले नोएडा का एक्यूआई 183 और ग्रेटर नोएडा का 193 दर्ज किया गया था। बारिश के कारण अधिकतम तापमान चार डिग्री कम दर्ज किया गया।

इस महीने की पहली और दूसरी तारीख को वायु की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी। इसके बाद से इसमें थोड़ा सुधार आया, लेकिन एक्यूआई 180 से अधिक ही रहा। बारिश के बाद में इसमें और भी गिरावट आई। वहीं, बारिश के कारण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री था। आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान में कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री और कम होकर 34 रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान पहले की तरह ही बना रहेगा। छिटपुट बारिश का भी पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान है जिसके बाद वायु प्रदूषण कम होगा। 20 जुलाई के बाद हवा की स्थिति संतोषजनक या अच्छी श्रेणी में रह सकती है।

See also  सपा सांसद आजम खान की हालत नाजुक, मेदांता अस्‍पताल का बयान
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...