Home Breaking News भाजपा में शामिल होने के बाद जतिन ने कहा- प्रधानमंत्री के कार्यों को देखकर पार्टी में हुआ शामिल
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

भाजपा में शामिल होने के बाद जतिन ने कहा- प्रधानमंत्री के कार्यों को देखकर पार्टी में हुआ शामिल

Share
Share

ग्रेटर नोएडा : प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जतिन प्रसाद ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में मजबूत नेता बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने काफी काम किया है। पारदर्शी सरकार के साथ कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। गांव से लेकर शहरों में विकास की गति तेज हुई है। रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक निवेश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर हम 350 पार करके भाजपा की दोबारा सरकार बनाएंगे। इस दौरान प्रदेश ओबीसी सदस्य बिजेंद्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, करमवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर डा. अशोक नागर, रिकू भाट, गुरु देव भाटी, अनीता गौतम, राज नागर, चैनपाल प्रधान, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, गोपाल सिंह, पंकज कसाना आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद जतिन प्रसाद रबूपुरा में विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर भी गए।

इसके पहले बादलपुर स्थित पालिटेक्निक कालेज गए। मंच पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। विधायक तेजपाल नागर, विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह व कालेज प्रबंधन ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पुस्तकालय, आइटी लैब, टेबल टेनिस बैडमिटन कोर्ट, कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। छात्राओं द्वारा तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीधे संवाद में छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

See also  आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज : 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए लगेंगी कक्षाएं, विश्वविद्यालयों में भी होगा ऑफलाइन पठन-पाठन
Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...