Home Breaking News मुख्यमंत्री ने विधानसभा बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं के साथ किया वर्चुअल सम्मेलन
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

मुख्यमंत्री ने विधानसभा बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं के साथ किया वर्चुअल सम्मेलन

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर में 8 अक्टूबर 2020 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ एक वर्चुअल सम्मेलन किया। माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करती है। बसपा सरकार ने जो चीनी मिलें कौड़ियों के दाम बेच दी गई थी उन्हें दोबारा से चलाने का काम भारतीय जनता पार्टी बुलंदशहर विधानसभा में किया है। 2017 में बुलंदशहर विधानसभा के चुनाव में जब मैं बुलंदशहर आया था तब मैंने कहा था कि दंगा और विकास विरोधी चेहरों को बेनकाब करने की आवश्यकता है। जब कोरोना कालखंड में श्रमिक मजदूरों को यूपी बॉर्डर पर छोड़ दिया गया था तब भारतीय जनता पार्टी के परिवहन मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया एवं भारतीय जनता पार्टी ने हजारों बस लगाकर मजदूरों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा जब जेवर में एयरपोर्ट बनेगा और उसके बराबर ही हम फिल्मी सिटी ला रहे हैं जिससे जनपद बुलंदशहर का सर्वाधिक विकास होगा एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में अब तक 106000 करोड रुपए का गन्ना किसानों को पेमेंट किया गया है जो कि देश में सर्वाधिक है। देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत गरीब, शोषित एवं वंचित लोगों को ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया है। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने “लोकल फॉर वोकल” का अभियान किया जिससे देश का विकास होगा एवं देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

See also  लिविंगस्टोन का शतक नहीं दिला सका इंग्लैंड को जीत, पाकिस्तान ने 31 रनों से जीता मुकाबला

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल ,सेक्टर एवं बूथ स्तर तक सूची को अपडेट करने का कार्य बताया। परिवार संपर्क योजना बनानी है मोदी जी एवं योगी जी ने के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है भाजपा का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन निवर्तमान प्रदेश मंत्री भाजपा वाईपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश राणा, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक खुर्जा विजेंद्र खटीक, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, चेयरमैन मनोज गर्ग, संजय माहेश्वरी जिला मीडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान ,शरद त्रिवेदी, राजीव बंसल आदि मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...