Home Breaking News मुख्य छठ पूजा है आज, जानें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान
Breaking Newsधर्म-दर्शन

मुख्य छठ पूजा है आज, जानें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान

Share
Share

छठ का महापर्व चल रहा है। आज इसका तीसरा दिन यानी मुख्य दिन है। छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी मनाया जाता है। इस दिन को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। छठ पूजा दिवाली के 6 दिन बाद मनाई जाती है। इसे खासतौर से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने का विधान है। इसे लोकपर्व भी कहा जाता है। इस पर्व की रौनक बिहार-झारखंड में मुख्यत: देखने को मिलती है। आइए जानते हैं सूर्यदेव और छठी मैय्या के पूजा का विधान।

सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान:

छठ पूजा के दौरान सूर्यदेव की आराधना की जाती है। साथ ही इन्हें उगते और डूबते समय अर्घ्य भी दिया जाता है। मान्यता है कि सूर्य ही एक मात्र ऐसे देव हैं जो प्रत्यक्ष हैं। सूर्य ही पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन का आधार माने गए हैं। छठ पूजा के दौरान सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की पूजा का भी विधान है। छठी मैय्या की पूजा करने से वो संतानों की रक्षा करते हैं। साथ ही उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। षष्ठी देवी को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री भी कहा जाता है। षष्ठी देवी को मां कात्यायनी भी कहा जाता है। नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर भी मां कात्यायनी की ही पूजा की जाती है।

यह उत्सव चार दिनों तक चलता है। यह बिहार का लोकपर्व है। यह चार दिवसीय उत्सव है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हो जाता है। इस उत्सव का समापन कार्तिक शुक्ल की सप्तमी तिथि को किया जाता है।

See also  गौतम बुद्ध नगर में कोरोना, ब्लैक, व्हाइट फंगस के बाद एक और नई बीमारी उत्पन्न एमआईएससी
Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...