Home Breaking News मुख्‍तार और उनकी पत्‍नी की सम्‍पत्तियों के रिकार्ड गुम?
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

मुख्‍तार और उनकी पत्‍नी की सम्‍पत्तियों के रिकार्ड गुम?

Share
Share

राजधानी लखनऊ में मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी आफ्शा अंसारी की पुरानी संपत्तियों के दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। संपत्तियां मुख्तार अंसारी ने खरीदी थी। यह संपत्तियां कब, कब किसके नाम ट्रांसफर हुई हैं और फिर मुख्तार व उनकी पत्नी के नाम कैसे पहुंची हैं। इसके बारे में जानकारी मांगी गई है। मुख्तार अंसारी व उनकी पत्नी की जमीन शहर के भीतर के जिस हुसैनगंज गांव में आ रही है उस गांव की जमीन के सारे के सारे दस्तावेज गायब हैं।

एसपी आजमगढ़ ने लखनऊ के जिला प्रशासन को जो पत्र लिखा है, जिसमें लिखा है कि मुख्तार अंसारी ने अपराध जगत से संपत्ति अर्जित की है। अपनी पत्नी के नाम से कई जमीनों का बैनामा कराया गया है। भूखंड संख्या एक जिसका नगर निगम का नंबर 47 है। क्षेत्रफल 8312 वर्ग फुट है। इसका एक बटे चार यानी 2078 वर्ग फुट विधान सभा मार्ग पर है। जो हुसैनगंज में आता है। इसका विक्रय सुनील चक विधान सभा मार्ग ने मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम किया था। यह जमीन पूर्व में किस किस के पास रही इसके संबंध में पूरी जानकारी मांगी गई है। एसडीएम सदर ने पड़ताल कराई तो पता चला कि जमीन के पूरे रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने लिखा है जिन 86 पुराने गांवों के दस्तावेज व अभिलेख तहसील में उपलब्ध नहीं हैं उसी में यह भी है। यह नजूल भूमि के रूप में दर्ज है। ऐसे में इसके दस्तावेज नगर निगम व एलडीए के पास उपलब्ध हो सकते हैं। उधर नगर निगम के पास भी इन 86 गांव के कोई दस्तावेज नहीं है। एलडीए के पास भी इससे जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिसकी वजह से यह बताया जा सका है कि यह जमीन कब कब किस और किन लोगों के पास रही है।

जमीन की कीमत नगर निगम और एलडीए बताएंगे

See also  बढ़ गई है हमारी क्षमता, की जा रही जरूरी कार्रवाई; पूर्वी लद्दाख के हालात पर बोले वायुसेना प्रमुख

इस जमीन की वर्तमान में कीमत क्या है। इसके बारे में एलडीए तथा नगर निगम बताएंगे। एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने 11 अक्टूबर को एलडीए को पत्र लिखा है। जिसमें मुख्तार की जमीन का मूल्यांकन करा कर उपलब्ध कराने को कहा है।

42 जांच टीमों ने एक साथ ठिकानों पर की थी छापेमारी

पिछले साल 42 टीमों ने एक साथ लखनऊ में मुख्तार के करीबियों की तलाश में छापा मारा गया था तो पीके सिंह गोमतीनगर विस्तार स्थित फ्लैट से भाग निकला था। गाड़ी पुलिस के कब्जे में आ गई थी। पीके सिंह की सम्पत्ति का ब्योरा तैयार हुआ, कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। सीरियल किलर सलीम, सोहराब और रुस्तम की सम्पत्ति सीज कार्रवाई नहीं हुई। बेहद करीबी तीन और आरोपियों की सम्पत्ति का ब्योरा जुटा लिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

करीबियों की संपत्ति अब तक जब्त नहीं कर सकी पुलिस

मुख्तार के करीबियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई, गैंगस्टर लगा और सम्पत्ति का ब्योरा तैयार हुआ लेकिन इन्हें सीज नहीं किया जा सका। इस अभियान के दौरान मुख्तार के कई करीबी फरार हो गए थे। इनके बारे में भी पुलिस अब कुछ नहीं कर रही है। मड़ियांव में रहने वाले मुख्तार के करीबी बाबू सिंह पर गैंगस्टर लगाया गया था। इसके बाद बाबू सिंह की सम्पत्ति का ब्योरा तैयार किया गया। बाबू के साथ ही पीके सिंह की तलाश की गई।

मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी की संपत्तियों को चिह्नित कर रिपोर्ट भेज दी गई है। हुसैनगंज क्षेत्र सहित शहर के पुराने 86 गांव के रिकॉर्ड नहीं है। क्योंकि काफी पहले रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी। जिससे दस्तावेज जल गए थे। लडीए के पास कुछ नक्शे हैं। इसलिए एलडीए और नगर निगम से इसके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

See also  पुलिस ने गिरफ्तार किये नॉएडा में बारात से एक लाख 30 हज़ार लूटने वाले आरोपी

प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी, सदर

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...