Home Breaking News युवक ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर किया वायरल
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

युवक ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर किया वायरल

Share
Share

महोबा। नाबालिग को घर पर अकेला जान कर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और छेडख़ानी करने लगा। इसके बाद उसने धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए फिर से शारीरिक शोषण का प्रयास किया। पीडि़ता के विरोध पर आरोपित ने शुक्रवार को वीडियो वायरल कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि वह 15 दिन पहले रोजाना की तरह अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी सौरभ सिंह दीवार फांदकर घर में घुस गया। घर में अकेली पुत्री को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका उसने वीडियो भी बना लिया और धमकाते हुए भाग गया था। इसके बाद आरोपित आए दिन वीडियो वायरल कर देने की पुत्री को धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुत्री के मना करने पर आरोपित ने शुक्रवार को उसका वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने बताया कि इस घटना की बाद से उनकी पुत्री मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी तो उन लोगों को उस घटना की जानकारी हो सकी। बताया कि इसके बाद भी आरोपित घर पर आकर लगातार धमका रहा था। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, आठ पाक्सो एक्ट व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपित सौरभ को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

See also  नोएडा में दौड़ेगी ई-बाइक, जानिए क्या होगा किराया और फायदा
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...