Home Breaking News रक्षक बने भक्षक, पुलिस वालों ने लड़की छेड़ी और दरोगा को भी धमकाया, पढ़िए पूरी खबर
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

रक्षक बने भक्षक, पुलिस वालों ने लड़की छेड़ी और दरोगा को भी धमकाया, पढ़िए पूरी खबर

Share
Share

बिथरी चैनपुर। एंटी रोमियो का अभियान चलाने वाली पुलिस के सिपाही खुद रोमियो बन गये। लड़की को देखकर छेड़ने लगे। उस पर कमेंट किया। दरोगा ने टोका तो भड़क गये। बोले वर्दी का रौब मत दिखाओं हम भी वर्दी वाले हैं। काफी नोकझोंक होने पर वहां हंगामा हो गया। सिपाहियों ने दरोगा को हेडफोन मोबाइल छीन लिया। सिपाहियों को थाने लगा गया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई है।

बिथरी चैनपुर थाने के सिपाही जगदीश और निकुंज शुक्रवार देर रात पीलीभीत बाईपास पर बाइक से घूम रहे थे। सुरेश शर्मा नगर के पास एक होटल में उन्होंने खाना खाया। चौराहे से आगे डेंटल कालेज को जाने वाले रोड की ओर से आटो से जा रही एक लड़की को देखकर सीटी मारने लगे। उस पर कमेंट करने लगे। चौकी इंचार्ज जगतपुर अनिल कुमार ने सिविल ड्रेस में सिपाहियों को रोक लिया। पूछा कि लड़की से अभद्रता क्यों कर रहे थे। जिस पर दोनों सिपाही दरोगा पर ऐंठ गये। बोले हम भी पुलिस से हैं। बिथरी थाने में पोस्टिंग है। दरोगा ने कहा कि पुलिस में हो तो लड़की छेड़ोगे। मामला बढ़ने पर दोनों सिपाहियों ने दारोगा का मोबाइल छीन लिया, हेडफोन तोड़ दिया। विवाद बढ़ता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। पीरआवी पहुंची। दोनों सिपाहियों ने बवाल और हंगामा शुरू कर दिया।

थाने लाकर कराया मेडिकल, शराब की पुष्टि

बवाल बढ़ने पर दोनों सिपाहियों को बारादरी थाने लाया गया। थाने पर भी उन्होंने खासा हंगामा किया। दरोगा अनिल कुमार को लेकर गाली गलौज भी की। इंस्पेक्टर बिथरी को इसकी सूचना दी गई। जिस पर बिथरी थाना पुलिस वहां पहुंच गई। दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई हैं। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज सिंह मलिक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।

See also  दिल्ली डिप्टी CM मनीष सिसोदिया उत्तराखंड में आज से करेंगे डोर-टू-डोर चुनावी प्रचार, जानिए पूरा शेड्यूल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...