Home Breaking News रणजीत सिंह की हत्याकांड – डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

रणजीत सिंह की हत्याकांड – डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार

Share
Share

शिष्याओं से यौन शोषण के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को रणजीत सिंह हत्याकांड (Ranjit Singh Murder Case) में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) और चार अन्य को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को होगा। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य आरोपियों को 2002 में हुई रंजीत सिंह की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक थे और 10 जुलाई 2002 को उनकी हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को रणजीत सिंह हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने याचिका दायर की थी।

इस हफ्ते की शुरुआत में, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हत्या के मुकदमे को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट से किसी अन्य सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

अब, पंचकूला में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम सिंह और अन्य सह-आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया है। सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को होगा।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम अपनी दो महिला शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था।

See also  नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से आईफोन लूटा

वहीं, गुरमीत राम रहीम को बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब की एक ”बीर” (प्रतिलिपि) की चोरी से संबंधित एक मामले में भी आरोपी बनाया गया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...