Home Breaking News राजनीतिक पारा गर्म बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर
Breaking Newsबिहारराजनीतिराज्‍य

राजनीतिक पारा गर्म बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर

Share
Share

पटना । जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के अगुवाई में करीब एक महीने पुरानी राजग सरकार के गठन होने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच इसे लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष निशाना भी साध रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य का सियासी पारा भी गर्म है। हालांकि इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी पार्टी भाजपा के पाले में गेंद डाल दी है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की ओर से अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। भाजपा से इस मामले को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है।

नीतीश के इस बयान के बाद से ही बिहार की सियासत गर्म हो गई। राजद ने मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर जदयू और भाजपा पर निशाना साधा, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल राजग में किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं।

राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा कि, “भाजपा नीतीश कुमार को चारों तरफ से घेरने में लगी है। उन्हांेने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ भाजपा साजिश कर रही है और जदयू को 43 सीटों से 13 सीट पर लाकर छोड़ेगी।”

उन्होंने कहा, “अभी भी समय है नीतीश कुमार तेजस्वी का राज तिलक कर देश की राजनीति करें।”

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने साफ किया है कि एनडीए में इस मसले पर कोई विवाद नहीं है। समय आने पर मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार के विवाद को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, “मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई विवाद नहीं है। राजग के सभी घटक दलों जदयू, भाजपा, हम व वीआईपी की एक राय है।”

See also  दो फार्मासिस्ट से छीना कोविड का चार्ज, एंटीजन किट बाजार में बेचे जाने का मामला, अन्य पर भी जल्द कार्रवाई करने में जुटे अफसर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का अभी संगठनात्मक कार्यक्रम चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही जदयू के 6 (मुख्यमंत्री सहित), दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के 7 और हम तथा वीआईपी के 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयासबाजी हो रही है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...