Home Breaking News रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्रियों को रही भारी परेशानी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशप्राधिकरण

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्रियों को रही भारी परेशानी

Share
Share

हरियाणा में दूसरे दिन (बुधवार) भी प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। मंगलवार को चंडीगढ़ के हरियाणा भवन में सरकार और रोडवेज कर्मियों के बीच की बातचीत विफल रही थी, जिसके चलते प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में चक्का जाम किया हुआ है।

हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला है। प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में सोमवार देर रात से हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मियो ने बुधवार को भी रोडवेज बसो का चक्का जाम रखा। डिपो के गेट के सामने ही धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एक भी बस नहीं निकलने दी। हालांकि, विभागीय अफसरों ने हड़ताल में शामिल पांच कर्मचारियों को निलंबित कर कड़ा संदेश देने का प्रयास किया लेकिन फिर भी कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं हैं।
Newly Registered Domain Names

हड़ताल के कारण बस स्टैंड पहुंचे यात्री परेशान नजर आए। अन्य जिलों के लिए यात्रियों को साधन नहीं मिले। कुछ लोग टैक्सी कर गए तो कुछ घर चले गए। ग्रामीण क्षेत्र में आने-जाने वाले ऑटो चालकों ने भी मनमाफिक किराया लिया। हड़ताल का असर दिल्ली जाने-आने वाले लोगों पर नहीं पड़ा। डीटीसी बसों के चलने से लोगों को परेशानी नहीं हुई। वहीं रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, नूंह, फरीदाबाद, हिसार चंडीगढ़ व अन्य जगहों पर जाने के लिए आए यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

See also  IPL के बीच धोनी ने किया संन्यास का इशारा, बताया कहां खेलेंगे आखिरी मैच
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...