Home Breaking News लखनऊ में छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची का रेप, हालत गंभीर
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

लखनऊ में छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची का रेप, हालत गंभीर

Share
Share

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में छह महीने की दुधमुंही और 10 साल की मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। वारदात के बाद दुधमुंही बच्ची की हालत काफी खराब है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों ही वारदात के आरोपियों को दबोच लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मूलरूप से पटना का रहने वाला परिवार सआदतगंज इलाके के अंबरगंज में किराए पर रहता है। वह चूड़ी का कारोबार करता है। रविवार रात को परिवार की 6 महीने की बच्ची की मां खाना बना रही थी। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के बहाने से गोद में लिया। उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खिलाते हुए अपने घर लेकर चला गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की रोने की आवाज सुनकर घर वाले भी पहुंचे तो मासूम को छोड़कर सनी भाग गया। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

‘दुष्कर्म और पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है’

वहीं, 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज में 10 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा। दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बदहवास मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

See also  युवक ने संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

घटना से बच्ची के घर वालों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक सनी और शमशाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ  दुष्कर्म और पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...