Home Breaking News सीएम योगी बने गोरखपुर विधानसभा के ‘पन्ना’ प्रमुख, जानिए क्या करना होगा काम
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

सीएम योगी बने गोरखपुर विधानसभा के ‘पन्ना’ प्रमुख, जानिए क्या करना होगा काम

Share
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर नगर विधानसभा सीट के गोरखनाथ क्षेत्र के बूथ संख्या 246 पर पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। भाजपा के सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन क्षेत्र में पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। भाजपा महानगर के अन्तर्गत शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र (आंशिक) में 13, 800 बूथों पर 13,100 पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं।

असल में विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी मतदाताओं को जोड़ने के लिए सबसे निचली और आखिरी कड़ियों को भी मजबूत बनाने में जुटी है। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व सांसद शिव प्रताप शुक्ल शहर विधानसभा क्षेत्र में और नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 350 के अन्तर्गत पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। इसी तरह भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 317 पर, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 166 व महापौर सीतराम जायसवाल ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 167 पर पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। महानगर अध्यक्ष भाजपा राजेश गुप्ता बताते हैं कि पार्टी ओर सरकार में शामिल हर व्यक्ति को उस पन्ने का प्रमुख का बनाया गया है जहां मतदाता सूची में उसका नाम है। उसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख बनाया गया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कसौटी पर खरे उतरे पन्ना प्रमुख

भाजपा ने पन्ना प्रमुख का प्रयोग सबसे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव में किया, जहां अच्छी सफलता मिली थी। फिर पार्टी ने कई राज्यों के चुनाव में पन्ना प्रमुख बना सफलता हासिल की।

See also  सपा के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी...समय सबको समझा देता है, विधानसभा में जमकर बरसे योगी

कौन है पन्ना प्रमुख

मतदाता सूची के हर पन्ने के लिए भाजपा एक प्रमुख बना रही है इसे पन्ना प्रमुख का नाम दिया है। मतदान के दिन पर्ची बाटने से लेकर मतदाताओं को बूथ तक लेकर जाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख पर होगी। एक पन्ने पर दोनों तरफ 30-30 मतदाताओं के नाम होते हैं। एक बूथ पर लगभग 20-21 पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...