Home Breaking News हॉकी खिलाड़ी ललित बने यूपी पुलिस में ओएसडी, पुलिस उपाधीक्षक के बराबर होगा पद
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

हॉकी खिलाड़ी ललित बने यूपी पुलिस में ओएसडी, पुलिस उपाधीक्षक के बराबर होगा पद

Share
Share

लखनऊ। देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के सम्मान की दिशा में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली पुरुष हाकी टीम का प्रमुख अंग रहे अर्जुन पुरस्कार विजेता ललित कुमार उपाध्याय को यूपी पुलिस में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया गया कि वाराणसी निवासी भारतीय पुरुष हाकी टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। खिलाड़ियों को सम्मान दिये जाने के साथ ही उन्हें सरकारी सेवा में सेवायोजित करना भी प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी दिशा में यह नियुक्ति प्रदान की गई है।

राज्य सरकार ने ललित कुमार उपाध्याय के लिए पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष समूह ‘ख’ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परिधि के बाहर विशेष कार्याधिकारी का अस्थायी पद सृजित किया है। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम के पदक जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में ललित उपाध्याय को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था।

ललित कुमार उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान अर्जुन पुरस्कार भी दिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। खिलाड़ियों को सम्मान दिए जाने के साथ ही उन्हें सरकारी सेवा भी प्रदान की जा रही है।

See also  सीएम योगी के गढ़ में अखिलेश यादव, आजमगढ़ में गरजेंगे अमित शाह

ललित कुमार उपाध्याय पूरे उत्तर प्रदेश के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पदक जीतने में सफल हुए हैं। भारतीय हाकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी घर से दूर रहकर ओलंपिक की तैयारी कर रहे थे और उनका यह संघर्ष रंग लाया। 41 साल के बाद भारतीय हाकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: चरमपंथियों ने पर्यटकों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद...