Home Breaking News हौसलों के आगे पस्‍त हुई हताशा और लिख दिया था नया इतिहास, तारीखें बोलती नहीं हैं पर बयां बहुत कुछ कर जाती हैं
Breaking Newsउत्तरप्रदेश

हौसलों के आगे पस्‍त हुई हताशा और लिख दिया था नया इतिहास, तारीखें बोलती नहीं हैं पर बयां बहुत कुछ कर जाती हैं

Share
Share

अलीगढ़ : तारीखें बोलती नहीं हैं पर बयां बहुत कुछ कर जाती हैं। 22 मार्च 2020 की तारीख भी कुछ ऐसी ही थी। जनता कफ्र्यू घोषित हो चुका था। मानों लगा युद्ध का बिगुल फूंक दिया गया है। सड़कें सन्नाटे में थीं, घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद हो गए थे। 24 घंटे दौड़ने वाले तमाम महानगर एकाएक थम गए थे। देश सन्नाटे के आगोश में था। सहसा पक्षियों की चहचाहट सुनाई देने लगी थी। मगर, कोरोना को लेकर तमाम आशंकाएं बलवती थीं। आजादी के बाद पहली बार इतना बड़ा संकट आया था, जिसके बारे में किसी को अंदाजा नहीं थीं। ऐसा लग रहा था कि हर दरवाजे पर कोरोना वायरस दानव बनकर दस्तक दे रहा है। डर का आलम यह था कि खिड़कियों से भी लोग झांकने से डरे हुए थे। घरों में कैद रहे लोगों के लिए एक दिन मानों एक साल लगा। जरूरतों को खुद समेटकर जिले के लोगों ने साहस और अनुशासन दोनों का परिचय दिया था। एक योद्धा की तरह जिले के लोगों की जीत हुई थी। शाम पांच बजते ही शहर घंटे और शंखनाद से गूंज उठा। थाली और तालियों से लोगों ने कोरोना योद्धाओं को सलाम किया। एक सूत्र में शहर बंध चुका था। शहर जीता…फिर, मन और मस्तिक से आगे की लंबी लड़ाई के लिए तैयार हो चुके थे।

साल 2020 की शुरुआत दशहत के साथ हुई थी। हालांकि, दिसंबर 2019 को ही चीन में कोरोना नामक एक नया वायरस जन्म ले चुका था। मगर, जनवरी 2020 तक यह विश्व में पांव पसारने लगा था। जनवरी और फरवरी ऊहापोह में बीता। मगर, मार्च में संकट के बादल गहरा गए। कोरोना तेजी से फैल चुका था, इंतजाम बौने साबित हो रहे थे। अमेरिका और इटली जैसे देश भी इस वायरस के आगे हताश दिख रहे थे। ऐसे हालात में पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2020 को जनता कफ्र्यू घोषित कर दिया था।

शुरू हुई अग्नि परीक्षा, सभी ने कसी कमर 

See also  IPS लक्ष्मी सिंह होंगी नोएडा की नई पुलिस कमिश्नर, आलोक सिंह की लेंगी जगह

पीएम की अपील के बाद शहर के लोगों की अग्नि परीक्षा शुरू हो गई थी। खामोशों में लिपटी 22 मार्च की सुबह थी। चाय की दुकानें बंद थी, चौराहे सुकून में थे, सब्जी मंडी थम गई थी, दूध-ब्रेड आदि की दुकानें बंद थी। रास्ते सन्नाटे में खो चुके थे।  चहलकदमी से गुलजार रहने वाला नकवी पार्क शांत था। जिम रुक गए, कल-कारखानों के पहिए थम गए। बसें, आटो, रिक्शा आदि जहां थे, वहीं ठहर गए। बाहर से शहर में आने वाले लोग भी जहां थे, उन्हें वहीं रोक लिया गया। आजादी की लड़ाई लड़ी गई, 1962 का भारत-चीन युद्ध और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। नकवी पार्क में तो यह स्थिति थी कि एक पत्ता भी गिर जाए तो आवाज हो जाता, वरना प्रतिदिन टहलने वाले लोगों के ठहाकों और शोरगुल में प्रकृति की आवाज गुम हो गई थी। असली अग्नि परीक्षा शुरू हो गई थी। घरों में दिनभर रहने के बाद भी लोगों ने धैर्य का परिचय दिया। बच्चों ने साहस का परिचय दिया तो बुजुर्गों ने भी हिम्मत से काम लिया। दिनभर घरों में रहे, अपनी जरूरतों को समेट लिया। जिनकी रोजी-रोटी प्रतिदिन कमाने पर टिकी हुई थी, उन्होंने भी धैर्य से काम लिया। हर समय गुलजार रहने वाला सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रेलवे रोड घोर संन्नाटे में डूब चुका था। वीरान सड़कें इसकी गवाह थीं।

एक सुर, एक लय में हुआ शहर 

इतिहास के पन्नों में तब यह दिन दर्ज हो गया जब शाम को ताली और थाली गूंज उठी। पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण एक सूत्र में बंध चुका था। शाम पांच बजते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कोई ताली पीट रहा था तो कोई थाली, कोई घंटा बजाकर उत्साह बढ़ा रहा था। चेहरे पर मुस्कान थी और कोरोना वायरस से लड़ने का माद्दा भी साफ दिख रहा था। बड़े-बुजुर्ग भी बालकनी और खिड़कियों से ताली और थाली बजाते हुए नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे अनुशासन में रहकर ताली और थाली पीट रहे थे। स्वर्णजयंती नगर, विक्रम कालोनी, सुदामापुरी, बड़ा बाजार, कनवरीगंज, महावीरगंज, सासनीगेट, सारसौल ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां से ताली और थाली की आवाज न आई हो। सब कोरोना वायरस जैसे दानव से लड़ने के लिए तैयार हो चुके थे। तमाम जगहों पर शंखनाद करके जनता कफ्र्यू में अनुशासन की जीत का संदेश दिया गया। अक्सर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बालकनी से झांकते कम दिखते हैं। मगर, जनता कफ्र्यू के दिन शहर का कोई ऐसा अपार्टमेंट नहीं था, जहां लोग खड़े होकर कोरोना योद्धाओं को सलाम करते हुए दिखाई न दे रहे हों।

See also  उत्तराखंड की संस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराएगा कार्यक्रम 'जीना इसी का नाम है', दिव्यांग कलाकार करेगे अपनी प्रतिमा प्रदर्शन।

सुकून में थे सब, लौटे पुराने दिनों की ओर 

जनता कफ्र्यू के दिन लोग पुराने दिनों की ओर लौट आए। इसे किसी ने सख्ती और परेशानी में नहीं लिया। 22 मार्च को सैकड़ों परिवार थे, जिन्होंने एक साथ भोजन किया। मोती मिल कंपाउंड निवासी राजाराम मित्र बताते हैं कि व्यस्तता के चलते परिवार का एक साथ भोजन नहीं हो पाता था। लाख जतन करने के बाद भी कोई न कोई सदस्य काम से इधर-उधर निकल जाता था। समय से बच्चे ही स्कूल से नहीं आ पाते थे। मगर, जनता कफ्र्यू के दिन पूरे परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। बड़ों के साथ बच्चे भी थे। बहुओं ने सभी की पसंद की चीजें बनाईं। कोरोना का डर गायब था, परिवार के लोगों के साथ भोजन करके खुशी से आंखे छलक आई थी। ऐसा सैकड़ों परिवारों में हुआ। कुछ ने बच्चों के साथ कैरम, लुडो खेला। कुछ ने तो बच्चों का मन बहलाने के लिए घरों में लुकाछिपी का खेल खेला। रविंद्र हरकुट बताते हैं कि उस दिन उन्होंने रसोई में जाकर स्वयं अपने पसंद की डिस बनाई थी। तमाम पुरुषों ने पत्नियों के साथ किचन में हाथ बंटवाया था। ऐसे माहौल में कोरोना की दशहत गायब थी।

साहस का दिया परिचय, कदम नहीं खींचे पीछे 

जनता कफ्र्यू तक कोरोना वायरस घातक हो चुका था। दुनियाभर से आ रही खबरें और डरा रही थीं। हालात ये थे कि कोरोना के लक्ष्ण दिखते ही परिवार के सदस्य दूरियां बना लिया करते थे। मगर, ऐसे हालात में हमारे कोरोना योद्धाओं ने साहस का परिचय दिया। जनता कफ्र्यू के दिन डाक्टरों ने कदम नहीं खींचे, बल्कि प्रशासन से सेवा देने की पहल की। सफाई कर्मियों ने पूरे शहर की साफ-सफाई की। सन्नाटे के बावजूद वह डरे और सहमे नहीं। नगर निगम की पूरी टीम मुस्तैद रही। पुलिस कर्मियों ने तमाम जगहों पर जरूरत की चीजें पहुंचाई। सामाजसेवियों ने भी आगे कदम बढ़ाया वह भी सहयोग देने काे तैयार थे।

डटे रहे धरने में 

See also  सेबी ने जारी किया इन्‍वेस्‍टर चार्टर; निवेशक जान लें Dos and Don'ts

जनता कफ्र्यू के दिन जहां पूरा देश कोरोना वायरस से दशहत में था, वहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरने में लोग डटे रहे। शाहजमाल में धरने में लोग बैठे रहे। हालांकि, पुलिस-फोर्स तैनात थी, उन्होंने ऐसे हालात में मुस्तैदी से ड्यूटी दी।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, ड्रोन अटैक में 9 की मौत और 4 घायल

कीव: तुर्किए के इस्तांबुल में मॉस्को-कीव वार्ता के बाद रूसी ड्रोन हमले में...

Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय ने तुर्किए से शैक्षणिक संबंधों को खत्म किया

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने तुर्किए से अपने शैक्षणिक...