Home अपराध अपनी पहचान छुपाकर हिन्दू लड़की से की शादी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अपराध

अपनी पहचान छुपाकर हिन्दू लड़की से की शादी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Share
लव जिहाद को जड़ से खत्म करने वाले योगी आदित्य के सूबे में चुनाव की सरगर्मियों के साथ एक लव जिहाद का भी मामला सामने आया है। जहाँ एक लड़के ने अपनी पहचान छुपाकर दो साल पहले एक हिन्दू लड़की से शादी की और बाद में जबरन उससे इस्लाम कबूल कावाने की कोशिश करने लगा। आपको बता दें एक मुस्लिम लड़के ने अपने आपको हिन्दू बताकर एक हिन्दू लड़की से 2 साल पहले शादी की और जब लड़की छः महीने की प्रग्नेंट हो गई। तो उसे मारने-पीटने के साथ जबरन इस्लाम कबूल कराने लगा। पीड़िता ने जब इससे मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तनबीर आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। 
 महिला नोएडा थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 सदरपुर कालोनी की रहने वाली है। और आरोपी तनबीर आलम  नोएडा के सेक्टर 44 छलेरा का। दरअसल 2010 में इन दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई। और तब इसने अपना नाम अनिल सरकार बताया। काफी लम्बे समय तक लड़की के साथ रिश्ते में रहकर दो साल पहले 2016 में दोनों ने पश्चिम बंगाल में लड़की की माता के सामने मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। और फिर से नोएडा में आकर रहने लगे। लेकिन बीते 3-4 महीने पहले अनिल ने बताया कि वो हिन्दू नहीं मुस्लिम है और उसका नाम तनवीर आलम है। और ये शब्द सुनकर पीड़िता के पैरो तले जमीन खिसक गई। 
See also  नोएडा में आठ दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

9 साल का इश्क, लव मैरिज और बेटियों के सामने बीवी का कत्ल… अब नए हत्याकांड से दहल उठा मेरठ

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में टैक्सी चालक मोहित शर्मा ने शुक्रवार...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

पत्नी ने मेरठ के नीले ड्रम की याद दिला पति को दी हत्या की धमकी, FIR

वाराणसी। ‘साहब बचाइए, पत्नी मेरी नौकरी के लिए साले के साथ मिलकर हत्या...