Home Breaking News अम्बावता के किसान आज करेंगे चक्का जाम
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

अम्बावता के किसान आज करेंगे चक्का जाम

Share
Share

नीरज शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर। कृषि कानून के खिलाफ भाकियु अम्बावता के किसान भी १२ दिन से दिल्ली-बॉर्डर पर धरनारत है और अन्य संगठनों के साथ कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। भाकियु अम्बावता के प्रदेश महासचिव चौधरी पवन तेवतिया ने बताया कि सरकार द्वारा जो कानून लागू किया गया है। वह किसान विरोधी है। जिसको वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। बताया कि संगठन से जिले के २५० से अधिक किसान १२ दिन से दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे हुए हैं और अभी भी बॉर्डर पर किसानों के आने का सिलसिला जारी है। बताया कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान पर जिले में भी चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने जिले के किसानों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की। धरने में सोनू देवली, हरीश सैनी, नीरज चौधरी और हारून समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

See also  Meta, Amazon और Twitter के बाद गूगल पर भी छाया छंटनी का संकट, 10,000 लोगों को निकालने की है तैयारी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...