Home Breaking News आज सुबह आगरा में पुलिस मुठभेड़ में बर्खास्त सिपाही विनोद जाट का साथी गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

आज सुबह आगरा में पुलिस मुठभेड़ में बर्खास्त सिपाही विनोद जाट का साथी गिरफ्तार

Share
Share

आगरा। आज सुबह आगरा में पुलिस का बर्खास्त सिपाही विनाेद जाट के साथी विनाेद पहलवान से सामना हो गया। इस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पकड़ा गया बदमाश अलीगढ़ और राजस्थान से इनामी है। पूर्व में आगरा में भी विनोद जाट के साथ घटनाओं में शामिल रह चुका है।

मूलरूप से भरतपुर के पथैना निवासी विनोद पहलवान वर्तमान में गुरुग्राम में दिल्ली बार्डर पर रह रहा था। वह राजस्थान से इनामी था और अलीगढ़ से भी कई मुकदमों में वांछित था। आगरा में वह किसी घटना की फिराक में आया था। तभी पुलिस को इसकी जानकारी हो गई। शनिवार तड़के सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विनाेद पहलवान कुख्यात विनोद जाट का साथी है। वह अपहरण की कई घटनाएं कर चुका है। विनोद जाट अभी जेल में है। गिरफ्तार बदमाश विनोद पहलवान बाहर रहकर उसका गैंग आपरेट कर रहा था। पुलिस उससे पिछले दिनों में की गई घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

See also  उत्तराखंड के IAS विनोद कुमार सुमन बनाए गए संयुक्त सचिव, केंद्र में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...