नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : आप सांसद संजय सिंह ने आज यूपी के बुलंदशहर में भाजपा पर करारा प्रहार किया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा गुंडों की पार्टी है। गुंडों पर कौन हमला कर सकता है। भाजपा तो दंगा कराने वालों की पार्टी है, यह पूरी दुनिया जानती है। भाजपाइयों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष शिशोदिया का घर घेरा हुआ है। डिप्टी सीएम के परिवार को आतंकित किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा अडानी औऱ अम्बानी की गुलाम है और देश, किसान और अन्नदाताओं के गद्दार हैं। देश मे 130 करोड़ लोगों की नहीं बल्कि दो गुलामों की सरकार चल रही है। जिसके मालिक अडानी और अम्बानी है। कृषि बिल उन्ही के लिए लाया गया है। गद्दार लोग देश की गद्दी पर बैठे हैं। मोदी और उनकी सरकार सीधे सीधे अडानी और अम्बानी की गुलाम है। अडानी और अम्बानी के गुलामों से ज्यादा उम्मीद नहीं कि जा सकती। अपने हक के लिए सबको सड़कों पर उतरना पड़ेगा। संजय सिंह ने चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के साथ यूपी में पंचायत औऱ निकाय चुनाव लड़ेगी। संजय सिंह ने कहा यूपी में मिड डे मील में मिल रही नमक रोटी, मासूम बच्चों से हैवानियत औऱ बरसात में अस्पताल स्विमिंग पूल बन जाते हैं। बिजली की दरें आसमान छू रही हैं और लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दे से अजीज प्रदेश के लोगों के सामने आम आदमी पार्टी नए विकल्प के रूप में आया है।