नोएडा सेक्टर 83 की एक्वा लाइन मेट्रो में सुबह 1 घंटे तक यात्री हुए परेशान।प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी आयरनमैन के सिक्योरिटी गार्ड ने की हड़ताल।सिक्योरटी गार्ड की हड़ताल के चलते यात्री नही जा पाए मेट्रो के अंदर।
सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक नही मिली है 2 महीने की सैलरी।1 घंटे तक परेशान यात्री ढूंढते रहे अन्य विकल्प। लेकिन अभी एक्वा लाइन के आसपास साधन न होने से हुई ज्यादा परेशानी।
हड़ताल से पहले यात्रियों को नही दी गयी थी सूचना।नोएडा मेट्रो रेल प्रशाषन और प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के मामले में बेचारे यात्रियों का हुआ नुकसान।एक्वा लाइन पर तैनात है पी एस सी के जवान। महिला पुलिस कर्मी न होने से महिला यात्रियों को हो रही है परेशानी।