Home Breaking News इटावा जिले में जानिए ऐसा क्या हुआ की सात फेरों के समय दुलहन का घूघट उठाते ही दूल्हा हुआ हैरान
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

इटावा जिले में जानिए ऐसा क्या हुआ की सात फेरों के समय दुलहन का घूघट उठाते ही दूल्हा हुआ हैरान

Share
Share

इटावा। यूपी के इटावा जिले में शादी के दौरान हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की शादी तय कराई गई थी। जब रिश्ता तय हो रहा था तब लड़की वालों ने लड़के को 20 की लड़की को दिखाया था। लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को देखने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी। दोनों ओर से शादी की रस्में शुरू हो गईं। शादी मंदिर में होने थी। शादी के दिन दूल्हा परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ मंदिर पहुंचा। सात फेरों से पहले जैसे ही दुल्हन आई तो दूल्हे के होश उड़ गए। शादी से पहले लड़के ने जिस लड़की को देखा था वह नहीं थी उसकी जगह दो बच्चों की मां थी। दूल्हे ने यह देखकर तुरंत शादी से इनकार कर दिया और सीधे थाने पहुंच गया।

मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अविवाहित है, पास के ही गांव काशका नगला के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और शादी कराने की बात कही। इस पर वह तैयार हो गया और 19 अगस्त को नीलकंठ मंदिर पर 20 साल की लड़की दिखाई गई। लड़का और लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लड़की देखकर वह शादी को तैयार हो गया।

लड़की पक्ष ने लड़के वालों से शादी में खर्च के नाम पर 35 हजार रुपये भी ले लिए। शुक्रवार को काली माता मंदिर विजयपुरा में शादी होना तय था। शादी के लिए दूल्हा अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया और लड़की पक्ष भी आ गया। लेकिन रश्मे शुरू होने के पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। शादी से पहले 20 साल की लड़की दिखाई गई थी लेकिन शादी के दिन मंदर में जिसे लाया गया वह 20 साल की लड़क नहीं बल्कि 50 साल की महिला थी।

50 साल की महिला से शादी कराने की खबर से दूल्हा भौचक रह गया। उसने खुद के साथ धोखाधड़ी होते देख शादी करने से इनकार कर दिया। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को दिये गये 35 हजार रुपये मांगे तो वे गालीगलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

See also  तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एमआई-17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...