Home Breaking News उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज़ बदला, कहीं आंधी तो कहीं बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज़ बदला, कहीं आंधी तो कहीं बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम की उठापटक जारी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। राजधानी लखनऊ और बहराइच में शुक्रवार की सुबह तेज हवा चलने से शहरवासियों को पिछले कई दिनों से पड़े रही गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। उधर, सीतापुर में शुक्रवार की भोर मौसम अचानक से बदल गया। भोर होते ही आसमान में काली घटाएं घिर आईं और तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिन गर्मी से राहत रहेगी। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सुबह व शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, वही आंशिक बदली भी है।

शनिवार व रविवार मौसम शांत रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर उठापटक होगी। 30- 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरीआंधी चल सकती है। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मई के पहले सप्ताह में मौसम सुहावना बना हुआ है जिसके चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं। फिलहाल मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम नरम बना रहेगा।

सीतापुर में हुई बूंदाबांदी: करीब आधा घंटा तेज हवा चलने के बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर भी रिमझिम फुहारें गिर रही हैं। बूंदाबांदी से मौसम और भी अच्छा हो गया। हरगांव में तेज बारिश भी हुई। तेज हवा के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना तार टूटने आदि की संभावना को देखते हुए पावर कारपोरेशन में बिजली कट कर दी। बिजली कटने से सुबह की दैनिक दिनचर्या जरूर प्रभावित हुई।

See also  गोरखपुर-वाराणसी में बड़े व्यवसायी के ठिकानों पर आईटी का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

 बलरामपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना,  पांच घंटे गुल रही बिजली:  गुरुवार की देर रात करीब दो बजे से मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में काली घटाएं घिर आईं और तेज हवा भी चली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिलेवासियों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। आसमान में बादल छाए हैं। जिला मुख्यालय पर पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब एक घंटा तेज हवा के साथ हुई बारिश से सड़क किनारे पानी भर गया। बरसात से गन्ने की फसल को लाभ मिला है। किसान रंगीलाल, रामानुज व मोती यादव का कहना है कि बरसात से गन्ने की फसल में जान आ गई है। मौसम भी अच्छा हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण ज़िला मुख्यालय की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही। रात दो बजे बाधित हुई बिजली सुबह 7.30 बजे बहाल हो सकी।

गोंडा में धूप के साथ हवा के झोंके: शुक्रवार की सुबह आसमान रहा।  धूप के साथ हवा चलने से पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...