Home Breaking News उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी ने घटाया तापमान, मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन
Breaking NewsUttrakhandउत्तराखंडराज्‍य

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी ने घटाया तापमान, मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन

Share
Share

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बता दें कि दो दिन से उत्‍तराखंड  में बादलों के बीच धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ। आज पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि हुई, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बने रहने के बाद सोमवार को मौसम के मिजाज में कुछ परिवर्तन देखने को मिला। मंगलवार को भी सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि, दोपहर बाद हल्की धूप खिल गई। जिससे बारिश की उम्मीद को झटका लगा।

देर रात तक भी प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रही। प्रदेश में बड़े पैमाने पर धधक रहे वनों के लिहाज से बारिश की आस लगाई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर———-अधिकतम———-न्यूनतम
  • देहरादून———34.7———-19.1
  • उत्तरकाशी——28.1———-13.2
  • मसूरी————23.5———-13.0
  • टिहरी————24.0———-15.8
  • हरिद्वार———35.4———-18.1
  • जोशीमठ———24.1———-10.3
  • पिथौरागढ़——-28.2———-11.3
  • अल्मोड़ा———-30.7———-13.8
  • मुक्तेश्वर———24.6———-12.4
  • नैनीताल———-23.4———-14.0
  • यूएसनगर——–34.6———-20.3
  • चम्पावत———-25.7———-11.3
See also  मामूली बात पर कर दी हत्या… पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...