Home राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश में आज रात 8 बजे से लगने वाला है 59 घंटे के लिए कोरोना कर्फ्यू
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में आज रात 8 बजे से लगने वाला है 59 घंटे के लिए कोरोना कर्फ्यू

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संमक्रण की दूसरी लहर की बेहद भयावह होती जा रही चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शुक्रवार रात यानी आज रात आठ बजे से 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन लगाएगी। आज रात से यह कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस तथा बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: वर्जित रहेगा।

फिलहाल तो प्रदेश के 20 शहरों में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। अब इससे भी बड़ा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन घोषित था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। किसी के भी अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश का परिवहन विभाग आधी क्षमता के साथ बस चलाएगा। इसके अलावा निजी गाड़ी या फिर ऑटो, टैंपो तथा टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित है। इस दौरान प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 मई तक हर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू (वीकेंड लॉकडाउन) का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें वीकेंड कफ्र्यू की ओर रुख करना होगा। वीकेंड कफ्र्यू के दौरान लोगों का बिना काम के घर से निकलना वर्जित रहेगा। इसके साथ ही साथ सभी नियमों का पालन करना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है। राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि हम राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। इस समय जरूरी है कि अधिक सावधानी बरती जाए। कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा।

See also  कोरोना संकट में भारत की मदद न करने पर घिरे अमेरिका ने खोला मुंह, बोला- दोस्त की तेजी से करेंगे सहायता
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: चरमपंथियों ने पर्यटकों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में रोड़ा बन रहे ये राज्य; पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा…की मैराथन बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा में...