घरों से कूड़ा लेने की एवज में ₹50 महीने अवैध उगाही के खिलाफ उठाई आवाज
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को नगरपालिका लगा रही है ग्रहण, जिसमें घरों से कूड़ा लेने के एवज में प्रति घर से ₹50 महीने की जबरदस्ती उगाई की जा रही जिससे भ्रष्टाचार होने की आशंका जताई जा रही। जिसके विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले (महिला मोर्चा) द्वारा कार्यालय पर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किया गया विरोध प्रदर्शन।
आज दिनांक 8 फरवरी 2021 को उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र अग्रवाल के अंतर्गत महिला विंग कि एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बुलंदशहर नगर पालिका द्वारा घरों से कूड़ा लेने के एवज में प्रति घर से 50 रुपया महीना की जबरदस्ती उघाई करने पर विरोध वार्ता हुई।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा कल्पना भटनागर बताया गया कि नगर पालिका पहले ही जलकर व गृहकर के रूप में अत्याधिक वृद्धि कर चुकी है। अब ये नया भार जनता पर डाल रही है। इससे 3 करोड़ से अधिक राशि एकत्र हो रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि पालिका अध्यक्ष धन एकत्र करने के नए नए मार्ग खोज रहे हैं क्योंकि ना तो इसका टेंडर खुली प्रक्रिया से हुआ है और दूसरी बात है कि स्वयंसेवी संस्था इस कार्य को बहुत कम दर से करने को तैयार हैं।
नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा भटनागर ने बताया कि महिला मोर्चा की सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध करते हैं और इसको समाप्त करने के लिए संघर्ष का ऐलान किया है। अगर नगरपालिका इस अवैध भाई को बंद नहीं करती है तो हम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे तथा धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम भी करेंगे।
जिला प्रभारी पूनम यादव द्वारा बताया गया कि नगर पालिका अपने कार्यों को ठीक प्रकार से नहीं करा पा रही है। जगह जगह कुड़ों के ढेर लगे हैं। नालियां कीचड़ से भरी हुई हैं। इन पर ध्यान न देकर केवल धन उपार्जन करने के उद्देश्य से अवैध वसूली को जा रही है। जिसमें मध्य प्रदेश के अनेक राज्यों में घरों से कूड़ा निशुल्क लिया जा रहा है तथा वहां कूड़ा देने की रुपए भी दिए जाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में इंडियन इंटरप्राइजेज कंपनी के द्वारा ठेका देकर सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं जिसमें नगर पालिका द्वारा भ्रष्टाचार करने की संभावना है। मीटिंग में इसका जबरदस्त विरोध किया गया तथा नगरपालिका एवं अन्य अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई जिससे भ्रष्टाचार न हो सके और लोगों से अवैध उगाही न हो। विरोध प्रदर्शन करने में पूनम यादव जिला प्रभारी कल्पना भटनागर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीरा भटनागर नगर उपाध्यक्ष संगीता ऐहलावत बबीता तवर शशि प्रभा विजय गुप्ता विनीता चौधरी निशा परवीन सुधा गीता कक्कड़ रजनी सुहानी चौधरी चंचल चौधरी प्रवेश कौशिक, आदि उपस्थित रही।
रिपोर्टर – नीरज शर्मा