नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को रविवार को उन्हें रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां से दोनों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरें को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इन वीडियोज में वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्विमिंग पूल पर एंजॉय करते हुए एक वीडियो शेयर की है, वीडियो में कोई भी दिख नहीं रहा है। वहीं दूसरी वीडियो क्लिप में अभिनेत्री ने अपने ब्रेकफास्ट को शेयर किया है। साथ में एक अंग्रेजी सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। वहीं उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो लाइट रेड ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि उनके मुंबई एयरोपर्ट की तस्वीरों को एक पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पिंक कलर के टॉप के साथ ओवर साइज श्रग पहने दिख रहीं थी। तो वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे थे। तस्वीरों में दोनों कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते नजर आ रहे थे। साथ ही पैपराजी ने दावा किया था कि दोनों साथ में मालदीव के लिए रवाना हुए हैं।
बात अगर दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की करें तो वो प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेंड भाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस अलावा वो मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाली हैं।
वहीं टाइगर श्रॉप के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इससे पहले ये जोड़ी ‘हीरोपंती’ में नजर आई थी। इसके अलावा अभिनेता ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।