Home Breaking News एक बार फिर लगाई Sonam Kapoor के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर आग
Breaking Newsसिनेमा

एक बार फिर लगाई Sonam Kapoor के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर आग

Share
Share

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर फिल्मों के अलावा अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उन्हें बॉलीवुड की फैशन डीवा भी कहा जाता है। इन दिनों सोनम कपूर अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। अपने फोटोशूट की तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

अभिनेत्री सोनम कपूर

तस्वीर में सोनम कपूर फ्रेंच फैशन डिजाइनर स्टीफन रोलैंड के एक पीले रंग के गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वह काफी आकर्षक अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं इस गाउन की कमर पर काले रंग के बेल्ट भी है। जो कि हर किसी का ध्यान खींच रही है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने प्लजिंग नेकलाइन बेली केरी की हुई है।

अभिनेत्री सोनम कपूर

सोनम कपूर के इस गाउन में नेकलाइन पर की गई गोल्डन कैवियर एंब्रायडरी है। जो किसी नेकपीस जैसा दिख रही है। इस ड्रेस के साथ सोनम कपूर ने खास मेकअप भी किया हुआ है। उन्होंने चमकीली गहरे लाल रंग की लिपस्टिक और स्मोकी आईज बिल्कुल परफेक्ट लगाई हुई है।

अभिनेत्री सोनम कपूर

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के फोटोशूट की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके सोनम कपूर की ड्रेस और लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

अभिनेत्री सोनम कपूर

सोनम कपूर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद भी करते रहते हैं। बात करें सोनम कपूर की फिल्म की तो वह आखिरी बार वेब फिल्म एके vs एके में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपना ही किरदार किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

See also  शादी का झांसा देकर पुलिस कांस्टेबल ने कई बार किया रेप, गर्भपात भी कराया, व्हाट्सएप स्टेटस ने खोला राज
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

‘हमने परमाणु संघर्ष रोका, नहीं तो लाखों मारे जाते’, भारत-पाक सीजफायर पर फिर बोले ट्रंप

रियाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

कैलाश यात्रा के लिए आज पहला जत्था हुआ रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल

हल्द्वानी: उत्तराखंड की पवित्र यात्राओं में आदि कैलाश यात्रा का आज से शुभारंभ...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

देहरादून: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, CM धामी भी रहे मौजूद

देहरादून: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार...