बीते दिन पूरा देश दिवाली पर्व का जश्न मनाते दिखाई दे रहा था। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक खुशी व हर्षाोल्लास के रंग में रंगे नजर आए। इस बीच साउथ फिल्म कलाकार विजय सेतुपति से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।
जी हां, विजय सेतुपति… तमिल इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं जो सिर्फ चुनिंदा रोल करते हैं, और हर कैरेक्टर को बहुत ही सधे ढंग से निभाते हैं। दक्षिण भारतीय फैंस के बीच उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मगर, हाल ही में उनके साथ हुई एक घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया है। सामने आए वीडियो में देखा सकता है कि विजय सेतुपति बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने सहयोगियों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं, वह एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तभी एक अनजान शख्स पीछे से दौड़ता हुआ उनकी ओर आता दिख रहा है, जो सिक्योरिटी ग्रुप पर कूद जाता है। वीडियो में यह शख्स विजय सेतुपति को लात मारता दिख रहा है। इस घटना से ना सिर्फ फैंस बल्कि खुद अभिनेता भी काफी हैरान परेशान नजर आए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह हमलावर शख्स नशे की हालत में था और एयरपोर्ट पर उपद्रव कर रहा था। इस घटना के फौरन बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मामूली बहस भी छिड़ गई। नैशनल अवॉर्ड विनर विजय सेतुपति इस घटना से आहत हैं।
हालांकि अभी तक इस महले की कोई पुष्ट वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने के बाद उस शख्स ने माफी मांगी। वहीं विजय सेतुपति ने इस शख्स के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
- # attack on Vijay Sethupathi
- # bollywood
- # entertainment
- # Entertainment Movies Bollywood
- # South Superstar
- # Tamil actor
- # Tamil Superstar Vijay Sethupathi
- # Vijay Sethipathi News
- # vijay Sethupathi
- # Vijay Sethupathi photos
- # Vijay Sethupathi Pics
- # Vijay Sethupathi Video
- # तमिल अभिनेता
- # तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति
- # विजय सेठीपति समाचार
- # विजय सेतुपति
- # विजय सेतुपति चित्र
- # विजय सेतुपति तस्वीरें
- # विजय सेतुपति पर हमला
- # विजय सेतुपति वीडियो
- # साउथ सुपरस्टार