नीरज शर्मा की खबर
औरंगाबाद। लखावटी स्थित अंगूरी देवी कॉलेज ऑफ लॉ एजूकेशन के के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उनके अधिकारों से अवगत करवाया। प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ निशुल्क कानूनी सहायता आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, मानव अधिकारों की रक्षा, वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं से अपील की। जेल विजिटर सत्यप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इसके आयोजन में महाविद्यालय की निदेशक ऊषा शर्मा एडोकेट, सहायक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।